Advertisement

Advertisement

आरपीएफ ने 11 महिलाओं व बच्चों को परिजनों तक पहुंचाया

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन द्वारा रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये विशेष अभियान चलाये जा रहे है। जिसमें नवम्बर माह में 11 महिलाओं/बच्चों को उनके परिजनों, एनजीओ व पुलिस को सःकुशल सुपुर्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे परिसर पर विशेष अभियान चलाकर रेल सम्पत्ति, रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों की सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किये गये है। इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्री मित्रा बूथ का संचालन भी किया जा रहा हैए जो जरूरतमंद यात्रियों को वांछित जानकारी उपलब्ध करा रहा है। नवम्बर माह के दौरान 30 यात्रियों को यात्री मित्रा बूथ से सूचना प्रदान की गई।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा नवम्बर माह के दौरान अभियान चलाकर रेल सम्पति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत कुल 07 मामलों में 03 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज किये गये है तथा कुल 44,190 रू0 की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई। इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 303 व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज कर अभियोजित किया गया, जिनसे 39,250 रू0 जुर्माना राशि वसूल की गई।
रेलवे स्टेशनों एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिये रेल सुरक्षा बल द्वारा निरन्तर विशेष अभियान चलाये जा रहे है, जिससे रेलवे परिक्षेत्र में होने वाली गैर-कानूनी घटनाओं में निरन्तर कमी आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement