Advertisement

Advertisement

सिख संगत ने किया नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत

 


सिख संगत ने किया नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत

- चहूंओर गूंजे श्रीवाहेगुरू के जयघोष, गुरुद्वारा भाई लालोजी दु:ख निवारन साहिब की टीम ने बरसाये फूल
श्रीगंगानगर। श्रीवाहेगुरू-श्रीवाहेगुरू के गूंजते जयघोष ओर श्रृद्वापूर्वक शीश नवाते शहरवासी, कुछ ऐसा ही धार्मिक दृश्य देखने को मिला शुक्रवार को। श्रीगुरु गोबिंद सिंहजी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा 5 ए द्वारा विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गुरुद्वारा भाई लालोजी दु:ख निवारन साहिब की सिख संगत द्वारा नगरकीर्तन का जोरदार स्वागत करते हुए फूलों की बारिश की गई तथा नगर कीर्तन में शामिल संगत को प्रसाद के रूप में फलों का वितरण किया गया।
मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया साहिब ए कमाल साहिब श्रीगुरु गोबिंद सिंहजी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार 22 जनवरी को गुरुद्वारा 5 ए द्वारा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जो मुख्य मार्गों से होते हुए बसंती चौंक से सद्भावनानगर रोड़ नजदीक वाटरवक्र्स पानी टंकी टी प्वाइंट गुरुद्वारा भाई लालोजी दु:ख निवारन साहिब के मोड़ पर पहुंचा। इस दौरान फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब बिराजमान थे ओर आगे-आगे गुरू के पांच प्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन के पहुंचते ही सिख संगत ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया ओर जयघोष लगाये। जिससे माहौल ओर धार्मिकमय हो गया। इस शुभ अवसर पर ग्रंथी बाबा हरफूलसिंह व कमेटी सेवादारों द्वारा गुरु साहिब जी को रुमाला भेट किया।
इस मौके पर मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल, सचिव राजलखवीर सिंह गब्बी, सचिव अमरजीत सिंह गिल्ल, हरपाल सिंह, अमनदीप सिंह, सुखवीर सिंह, अमनवीर, राणी बहन, हरदीप कौर, मनदीप कौर सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement