Advertisement

Advertisement

राजस्व अधिकारियों का टीकाकरण आज

श्रीगंगानगर,। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 4 फरवरी 2021 को जिले के राजस्व विभाग के फ्रंट लाईन वर्कस, अधिकारियों का कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा। बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय वीसी में यह जानकारी दी गई। वीसी में बताया गया कि 4 फरवरी को राज्य के लगभग 25 हजार फ्रंट लाईन वर्कर में राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड-19 का टीका दिया जायेगा। उच्च अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि यह लक्ष्य एक ही दिन में 90 प्रतिशत से अधिक हो जाना चाहिए।

वीसी में उच्च अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिये भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार डाटा अपलोड किया जाये। बेनीफिशयरी व हेल्थ केयर वर्कर के मध्य जो गेप है, उसे कम किया जाये। उपलब्ध डाटा के अनुसार सूचना सही प्रेषित की जाये।
4 फरवरी 2021 को राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कवर किया जायेगा, जिसमें उच्च अधिकारियों को भी आगे आकर टीकाकरण करवाना चाहिए, जिससे आमजन में भी अच्छा संदेश जायेगा। प्रत्येक वैक्सीनेशन सेन्टर पर सूची उपलब्ध होनी चाहिए, उसी के अनुरूप टीकाकरण हो तथा कोई अधिकारी, कर्मचारी किसी कारणवश नहीं आया हो तो उसे दूरभाष पर सूचना दे। टीकाकरण के पूरे समय तक भी पंजीकृत अधिकारी, कर्मचारी के नहीं आने के कारण भी अंकित किया जाये। इसी दिन सायं 7 बजे तक टीकाकरण की सूचना प्रेषित करनी होगी।
एसडीएम श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि जिले में अब तक राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों में 744 का पंजीयन किया जा चुका है, जिनका 4 फरवरी को विभिन्न निर्धारित केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा। ऐप के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को सूचना पहुंच गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
वीसी में एसीईओ श्री मुकेश बारेठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सहीराम, आरसीएचओ डाॅ. एच.एस.बराड़, उपनिदेशक आईटी श्रीमती रूचि गोयल, श्री अशोक कुमार कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement