Advertisement

Advertisement

जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक का हुआ आयोजन

 जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक का हुआ आयोजन

प्रत्येक थाने में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी प्रति माह न्यूनतम एक कार्यवाही अनिवार्य रूप से करें - श्री अशोक असीजा

हनुमानगढ़,। कलेक्ट्रेट सभागार में अशोक असीजा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री अशोक असीजा द्वारा जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने हेतु टास्क फोर्स को अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। श्री असीजा द्वारा पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी प्रति माह न्यूनतम एक कार्यवाही अनिवार्य रूप से करें।
        जिला श्रम कल्याण अधिकारी अमर चन्द लहरी द्वारा बताया गया कि 2021 में 09 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाकर एफ.आई.आर दर्ज करवायी गई है। दिनांक 25.10.2021 से श्रम विभाग,पुलिस,बाल कल्याण समिति द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध सघन अभियान चलाया जायेगा। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु नगर पालिका के वाहन को उपयोग में लेने का सुझाव दिया। बैठक में श्री अशोक असीजा मुख्य कार्याकारी अधिकारी, अमर चन्द लहरी, जिला श्रम कल्याण अधिकारी, जितेन्द्र गोयल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, सदस्य श्री प्रेमचन्द शर्मा, श्रीमति सुमन सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर लाल, सहायक निदेशक बाल अधिकारीता सुरेन्द्र पुनिया, श्री इन्द्रचन्द मीण प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement