Advertisement

Advertisement

195 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण, जिला मुख्यालय पर 6 केन्द्र

 आज 195 केन्द्रों पर होगा टीकाकरण, जिला मुख्यालय पर 6 केन्द्र

श्रीगंगानगर, । कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान 12 नवम्बर 2021 शुक्रवार को जिले के विभिन्न 195 केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर 6 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। सभी 195 केन्द्रों पर ऑफलाईन टीकाकरण किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक अपने नजदीक के टीकाकरण केन्द्र पर जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं। जिन नागरिकों की दूसरी डोज ड्यू है, वे दूसरी डोज का टीकाकरण करवाएं।
आरसीएचओ डॉ0 एच.एस. बराड ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय, अर्बन पीएचसी नम्बर-2, अशोकनगर, गुरूनानक बस्ती, पुरानी आबादी तथा यूपीएचसी वार्ड 4 व 5  में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। प्रथम डोज के लिए 8248 तथा द्वितीय डोज के लिए 13347 डोज उपलब्ध है। डॉ0 बराड़ ने बताया कि कोविड-19 के दौरान टीकाकरण अभियान में जिन नागरिकों ने प्रथम या द्वितीय डोज का टीकाकरण नहीं करवाया है, ऐसे नागरिकों की पहचान घर-घर जाकर की जा रही है तथा उन्हें नजदीक के केन्द्र पर टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित कर टीकाकरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement