Advertisement

Advertisement

रेल मंत्री ने कहा मुंबई व राजस्थान के बीच एक नई दैनिक ट्रेन चलेगी

 रेल मंत्री ने कहा मुंबई व राजस्थान के बीच एक नई दैनिक ट्रेन चलेगी


श्रीगंगानगर-मुंबई। राजस्थान व मुंबई के बीच शीघ्र ही एक नई ट्रेन शुरू की जाएगी, जो रोज चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह आश्वासन राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ को दिया है। रेल मंत्री ने मुंबई व राजस्थान के बीच यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जल्दी ही यह नई ट्रेन शुरू करने की बात कही, जो कि वर्तमान में सप्ताह में अलग अलग दिनों में चलनेवाली तीन ट्रेनों को मिलाकर एक की बनेगी। प्रवासी संघ के इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पूर्व मंत्री राज के पुरोहित एवं संस्था के अध्यक्ष विमल रांका ने किया।
 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कफ परेड़ स्थित होटल ताज प्रेसिडेंट में हुई इस मुलाकात में उन्होंने प्रवासी संघ के राजस्थान में रेल सेवाओं के विकास और विस्तार के लिए 4 दशक के संघर्ष की सराहना की एवं कहा कि जहां जहां पर रेल सेवाओं के विकास की जरूरत है, वहां पर जल्दी ही सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रवासी संघ के अध्यक्ष रांका के साथ कांति कितावत, नरेंद्र माडोत एवं मफतलाल कोठारी भी रेल मंत्री से मिले। इस मुलाकात में रेल मंत्री वैष्णव ने बहुत ही गहनता से मुंबई व मारवाड़ के बीच चलनेवाले यात्रियों की रेल समस्याओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्राी वैष्णव स्वयं राजस्थान में गोड़वाड़ इलाके के मूल निवासी हैं, तथा वहां के लोगों की समस्याओं से बचपन से ही अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय नागरिकों की सेवा के लिए कटिबद्ध है।
 रेल मंत्री से इस मुलाकात में प्रवासी संघ ने आबूरोड़, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन पाली व जोधपुर के यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने के साथ ही विभिन्न ट्रेनों का टाइम टेबल यात्रियों के लिए सुगम करन, राणकपुर एक्सप्रेस का समय बदलने, वेटिंग लिस्ट को सामान्य करने एवं विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं से संबद्ध ज्ञापन भी रेल मंत्राी को दिए गए। रेल मंत्री वैष्णव ने सभी मांगों पर गौर करके समाधान के लिए सहमति दी एवं प्रवासी संघ के लंबे संघर्ष के लिए संस्था अध्यक्ष रांका को बधाई दी। इस मुलाकात के लिए प्रवासी नेता पूर्व मंत्री राज के पुरोहित ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी को अश्विनी वैष्णव के रूप में देश को राजस्थान में जन्मे एक ऐसे कार्यक्षम रेल मंत्री मिले हैं, जो हर काम विशिष्ट प्रतिबद्धता से करने का नजरिया रखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement