Advertisement

Advertisement

श्रीगंगानगर-अम्बाला ट्रैन 5 जुलाई को रहेगी रद्द

 श्रीगंगानगर-अम्बाला ट्रैन 5 जुलाई को रहेगी रद्द

श्रीगंगानगर,। उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर राजपुरा-धुरी रेलखण्ड के मध्य स्थित छिंतनवाला स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित होगा।
 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित विभिन्न रेलसेवायें आंशिक रद्द व रेगुलेट रहेगी, जिसके गाडी संख्या 14735 श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 5 जुलाई 2022 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बठिण्डा तक संचालित होगी तथा यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
 उन्होने बताया कि गाडी संख्या 14736 अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 6 जुलाई 2022 को बठिण्डा स्टेशन से संचालित होगी तथा यह रेलसेवा अम्बाला-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 5 जुलाई 2022 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा मार्ग में बठिण्डा-धुरी स्टेशनों के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement