प्रशासन द्वारा चिरंजीवी चौपाल का आयोजन कर वंचित परिवारों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से जोड़ने के लिए किए जा रहे है भरसक प्रयास

रायसिंहनगर।(सतवीर सिंह) उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार राज्य सरकार की फ्लैगशिप जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम वार पात्र परिवार जुड़ने से शेष है उनको इस योजना से जोड़ने के लिए ग्राम वार चिरंजीवी चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत 43 पीएस के समस्त ग्रामों में 09 मार्च से लगातार प्रयास किया गया। पंचायत में कुल जनसंख्या 3248 हैं जिसमे से वंचित परिवार 311 थे।  जिनको जोड़ने के लिए सभी ग्रामों में चौपाल का आयोजन करवाकर एवम घर घर जाकर सभी को जोड़ने की मुहिम चलाई ,जिसके परिणाम स्वरूप आज ग्राम पंचायत 43 पीएस से मृतक 31,पलायन 93 ,सरकारी सेवा में 13, NFSA 14 को छोड़कर 158 को चिरंजीवी से जोड़ा गया। रायसिंहनगर तहसील की 07वी ग्राम पंचायत चिरंजीवी घोषित करवाए जा सकी।

इस कार्य में सरपंच प्रतिनिधि काका गिल, पटवारी हल्का किशोर सिंह एवम किरण ,कृषि प्रवेक्षक बलजीत सिंह एएनएम मनप्रीत कौर, प्रियंका, कनिष्ठ सहायक अशोक सिंह , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुखविंदर सुखी, रानी कौर आदि के अथक प्रयासों से शेष 158 परिवारों को जोड़ा गया। जिसमे घर घर जाकर सभी वंचितों से मुलाकात कर उनको योजना  के लाभों से अवगत कराया और चिरंजीवी योजना से जोड़ा गया। समस्त टीम का सुपरविजन गिरदावर यदुनंदन एव बलजिंदर मान, नायब तहसीलदार समेजा  मनजीत सिंह संधू के द्वारा किया गया।साथ ही पूरी टीम मैं ई मित्रा गुरदीप सिंह ने घर जाकर चिरंजीवी बीमा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ