Advertisement

Advertisement

सत्यनारायण मंदिर में महाशिवरात्री पर्व पर विशाल जागरण

रात्रीभर कलाकारों ने ढप्प की थाप पर बहाई फागुणी गीतों की ब्यार

 सादुलपुर (ओमप्रकाश) फतेहपुरिया मोहल्ला स्थित श्री सत्यनारायण सांई बाबा मंदिर मेें महाशिवरात्री पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें देर रात्री तक होली की सुमधुर धमालो पर गायक रसिया झुमते रहे। श्रीकृष्ण आस्था मण्डल के आर्थिक सौजन्य से आयोजित जागरण में गो सेवा प्रभात फेरी किर्तन द्वारा भजनों का आगाज दिनेश तिवाड़ी द्वारा ओम नम शिवाय, मेरा छोटा सा संसार हरि आजाओ एक बार से हुआ। इसके बाद नगाड़े पर चोट एवं ढप्पों की थाप पर धमालों का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें प्रमोद रानी बैरासरिया, राजेन्द्र सैनी व रामाकान्त शर्मा ने फागण आयो रै होली खेलत नन्दलाल ब्रज में फागण आयो रै, पवन बैरासरिया, कैलाश टमकोरिया, व विमल मोहता ने रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गुजर मारै रै, बंसत वर्मा, संजय सैनी, व गोपाल शर्मा ने जल जमना रो पाणी क्यां ल्यायू रै रसिया, प्रवीण मरोदिया, लाला भीमसरिया व रिंकू चंगोईवाला ने रंग ले के खेलले-गुलाल लेके खेलले, ओमप्रकाश बन्सल-उपेन्द्र पाण्डीया व राजकुमार मरोदिया ने जल जमना रो पाणी क्यां ल्याउ रै रसिया-पतली कमर म्हारी तथा धनश्याम सतनालीवाला, रवि धानोठीवाला व हिंमाशु मितल ने राजा बली के दरबार में मची रै होली रे-राजा बली के इस क्रम में महिला मण्डल की निर्मला शर्मा, अंन्जू शर्मा व मोना मोहता ने पंगारी पायलड़ी भीजे हाथां रो चूड़लों कैन्हया जमुना मे डर लागें भर ल्यादयों घड़लो, बानर बांको रे लंका नगरी में तथा और रंग दे रे म्हानै और रंग दे जैसी धमालों पर गायक रसिया रात्री भर झुंमते रहे। इसके बाद महाराणा प्रताप चैक गैर मण्डली के भोमजी, उमाशंकर शर्मा, सुभाष सैनी, अशोक कन्दोेई, अमित भोजक, गिरधारी बाल्मिकी व चानण सैनी आदि ने परचो दे रे राम रूणीचे वाला रै परचो दे, गांन्जो पिज्या रै सदा शिव भोला अमली तथा भैरू बिलमायो रै धमालो की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंदिर कमेटी के कार्यक्रताओं व पदाधिकारी महावीर चंगोईवाला, हनुमान दिनोदिया, महेन्द्र चंगोईवाला, इन्द्रचन्द भाइपोता, सतीश लाटा, गोपाल दिनोदिया, रामाकान्त शर्मा, सुरेन्द्र स्वामी, सुरेश स्वामी, सुंभाष चंगोईवाला ,हेमन्त शर्मा, सोनू शर्मा, विक्रम दिनोदिा आदि ने सभी आगन्तुक रसिया गायकारों को साफा पहनाकर अभिन्न्ादल किया। समारोह का संचालन गोपाल शर्मा ने किया। 

Advertisement

Advertisement