Advertisement

Advertisement

जलदाय श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला चूरू कार्यकर्ताओं ने बजट में दो लाख वर्क चार्ज कर्मचारियों को नियमित कर पदोन्नति देने पर मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष महेश गौतम ने बताया कि जलदाय विभाग में ११४७ पद स्टोर मुंशी बनाये जाने की मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की। उन्होंने बताया कि राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ की २० जून २०१६ को जलदाय मंत्री से हुई वार्ता के अनुसार १५ सूत्री मांग-पत्र में से सात मांगों पर सहमति के आधार पर कर्मचारियों की मांगों के पक्ष में दो मांगों पर परिणाम आना शुरू हो गया है तथा वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित किया जाकर पदोन्नति का भी लाभ मिल सकेगा। बैठक में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया तथा शेष मांगों के आदेश जारी नहीं होने के कारण २२ मार्च २०१७ को विधानसभा में धरना देकर ज्ञापन दिया जायेगा तथा आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर शीशराम प्रजापत, राधेश्याम शर्मा, रामनिवास भार्गव आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement