Advertisement

Advertisement

जब सड़क पर निकली नाचते गाते दूल्हों की बारात

सामूहिक विवाह समारोह संपन्न 


रिपोर्ट आदेश शर्मा

जनपद लखीमपुर खीरी के छोटी काशी  गोला गोकरन नाथ मे उस समय लोग दंग रह गये जब मुख्य मार्गो पर हो कर इक्यावन दूल्हो की विशाल वारात को देखा 
वारात मे वारातियो के साथ साथ सभी दूल्हे भी अपनी शादी की खुशी मे दिल खोल कर डीजे की धुन पर नाचते गाते  हुये आ रहे थे
जीहां यह मौका था हिन्दू समाज के सामूहिक विवाह समारोह का जिसे नगर के समाज सेवी  अशोक अग्रवाल, अचल श्रीवास्तव एडवोकेट,राजेश आनन्द मिन्नी मुकेश राठी,महेश पटवारी,  दिनेश गुप्ता दिन्नू ,अनुज श्रीवास्तव महामंत्री, सुभाष मिश्रा कोषाध्यक्ष ,अंजू साहनी, मीना राजपूत, माधुरी पुरवार मीनाक्षी श्रीवास्तव, हनी भारद्वाज, विमल पुरी  आदि के द्वारा नगर के गणमान्य नागरिको के सहयोग से वंधन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले संपन्न कराया गया 
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुनीत रस्तोगी  IPS आई जी के द्वारा दीप प्रज्वल्लित करने के साथ प्रारम्भ  किया गया
कार्यक्रम मे गायत्री परिवार के वैदिक विद्वान व्राह्मणो के निर्देशन मे मंत्रोचार कर सनातन रीतिरिवाजो के साथ प्रथम तो सामूहिक वरमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया गया इसके पश्चात इक्यावन हवन वेदियो से संपन्न पंडाल मे सामूहिक रूप से कन्यादान करा कर सभी नव विवाहित वर वधूओ के जोडो को डवल वेड ,वर्तन कपडे लोहे की बडी अल्मारी आदि गृह उपयोगी दहेज सामग्री प्रदान कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभ कामना की गयी
सभी दूल्हा दूल्हनो के साथ साथ उनके परिजनो व रिश्तेदारो के लिये चाय नाश्ते के साथ लजीज भोजन व पकवानो की भी व्यवस्था  वंधन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संपन्न करायी गयी 


Advertisement

Advertisement