Advertisement

Advertisement

न्यायिक कर्मचारी की मौत

रिपोर्टर विनोद सोखल
सूरतगढ़। अपने गांव से ड्यूटी पर लौट रहे न्यायिक कर्मचारी की आज सुबह रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। जीआरपी के अनुसार मृतक 59 वर्षीय विद्या सागर था। वह रायसिंहनगर कोर्ट में रीडर के पद पर नियुक्त था। विद्या सागर छुट्टी लेकर अपने घर नाथद्वारा गया हुआ था। वह रेलगाड़ी से आज सुबह सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरा और प्लेटफार्म के पुल से जा रहा था।  सीढिय़ों पर ही उसे हृदयघात हुआ और उसकी वहीं मौत हो गई। जीआरपी ने शव की पहचान करते हुए उसके परिजनों को सूचना दी और शव को अस्पताल में पहुंचाया। आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जीआरपी ने मर्ग दर्ज की है।

Advertisement

Advertisement