Advertisement

Advertisement

अरोड़ा समाज से कुरीतियां त्यागने का आहवान


हनुमानगढ़ । राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच समिति के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश छाबड़ा जोधपुर के हनुमानगढ आगमन पर टाउन स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरोड़वंश सभा श्रीगंगानगर के पूर्व अध्यक्ष अजय नागपाल सोनू ने की, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीपी कल्ब अध्यक्ष बालकृष्ण थरेजा थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकाश छाबड़ा ने समाज को कुरीतियां त्यागने व एकजुट होकर विकास कार्यों के तरफ अग्रसर होने का आहवान किया। उन्होने समिति द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक व धार्मिक  कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा सामुहिक विवाह सामारोह,युवक-युवती परिचय समेलन,समाज के आॢथक रूप से कमजोर विद्यार्थियों का आथिक सहयोग करना है। अध्यक्ष सोनू नागपाल ने प्रदेश स्तर पर अरोड़ा समाज का समेलन कराये जाने का सुझाव दिया। अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष सतीश कटारिया, सचिव जसपाल छाबड़ा ने श्री अरोड़वंश सभा द्वारा संचालित  अपनाघर वृद्वाश्रम,मन्दिर व अन्य गतिविधियो के बारे मे जानकारी दी।  सभा के अध्यक्ष सतीश कटारिया, सचिव जसपाल छाबड़ा, प्रचार मंत्री राजेश मिरेजा, उप प्रधान राजेन्द्र डोडा व कार्यकारिणी सदस्य सुनील धूडिय़ा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम में अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष सतीश कटारिया, सचिव जसपाल छाबड़ा, प्रचार मंत्री, राजेश मिरेजा, अशोक चुघ, उप प्रधान राजेन्द्र डोडा,श्याम लाल मंगवाना, आकाश चुघ, बलदेव कुक्कड़, कश्मीरी लाल मिढ़ा, रतन कामरा, हरबंस लाल परूथी, सतीश छाबड़ा ,राजपाल गिल्होत्रा,सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement