Advertisement

Advertisement

दिनेश चन्द्र शर्मा का होगा नेपाल कि राजधानी काठमांडू में गोल्ड मेडल से सम्मान


सालमगढ व बरखेडी मे जुलुस निकाल कर किया विदा
दिलीप सैन की रिपोर्ट
प्रतापगढ ।जिले के अरनोद उपखण्ड गांव सालमगढ में शुक्रवार को गांव सालमगढ के भगवती विधा मंदिर उच्च माध्यमिक  के संचालक दिनेश चन्द्र शर्मा का  1 मई  को  नेपाल  की राजधानी काठमांडु में इण्डो-नेपाल समरसता अवार्ड 2017 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला -प्रतापगढ़ ,तह-अरनोद के गांव बरखेड़ी निवासी व भगवती विधा मंदिर संचालक दिनेश चन्द्र शर्मा  को विधालय में संस्कार व अच्छा संचालन व समाजसेवा के कार्यों  हमेशा तत्पर रहने व सहयोग देने के लिए उनका सम्मानित  किया जायेगा। जो राजस्थान राज्य के लिए बडे गोरव की बात है ओर इसके लिए इनको राष्ट्रीय सम्मान के साथ  काठमाण्डू में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।भारत के परिपेक्ष में आयोजित इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा मे चयन कर्मस्थली से विकास व सेवा कार्यो का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम, प्रतीभा के रूप में चयन किया गया है समरसता मंच भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति को पुन:उत्थान के संदभ में आयोजित इण्डो-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय संगोष्ठि में अपना विचार प्रजेंटेशन देकर सार्क राष्ट्रों के स्नेहिल सहयोग से सुरक्षा परिषद में सुधार को आगे बढ़ाने का आह्ववाहन का प्रस्ताव पत्र सयुंक्त राष्ट संघ को प्रेषित कर दुनियां का 8वां सबसे ताकतवर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में वीटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के लिए प्रयाश रथ हैं।जिसमें  दिनेश चन्द्र शर्मा को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जायेगा। उनके साथ उनकि धर्म पत्नी  गायत्री शर्मा ,पुत्र अभिशेक शर्मा, भैरूलाल लोहार, अशोक चोधरी आदि इनके साथ 28 अप्रेल को प्रात : 10 बजे सालमगढ से रवाना होकर  29 अप्रेल को शाम 4 बजे नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुचेंगे। सभी स्कूल स्टाफ व बालक, बालीकाओ के साथ ग्राम वासीयों के द्बारा डोल के साथ नगर में होते हुए मेन बस स्टैंड तक पहुंचे ओर विदा किये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement