Advertisement

Advertisement

पति गया गया था दिहाड़े करने बाहर,पड़ौसी ने कुल्हाड़ी के नौक पर किया शर्मनाक काम,एक साल तक करता रहा दरिंदगी



सादुलपुर (ओमप्रकाश)। सिधमुख थानान्तर्गत गांव चैनपुरा बड़ा निवासी एक विवाहिता ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देकर गत एक वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को सिधमुख थाने में अपने घर-पड़ौसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

थानाधिकारी रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बताया कि विवाहिता ने दर्ज मामले मे बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसका पति हरियाणा में रिश्तेदारों के पास मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। घर में दो बच्चों सहित वह अकेली थी तथ एक वर्ष लगभग पूर्व घर-पड़ौसी वीरू सिंह रात्रि को एक बजे लगभग उसके घर में घुस गया तथा उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। 


जिसका विरोध किया तो आरोपित ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बाद लगातार गत एक वर्ष से आरोपित उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। घटना के वक्त उसकी सास बाहर गई थी। २९ मई की रात्रि को आरोपित फिर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। 


जिसके बाद उसके अपने पति को घर बुलाकर आप बीती घटना की जानकारी दी तथा डर-भय के कारण मामला दर्ज नहीं करवा सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement