हनुमानगढ़:-शादी की खुशियां बदली मातम मे,गांव में छाया सन्नाटा,एक घर से एक साथ उठी दो-दो अर्थियां,देख लोगों की आंखों में आ गए आंसू


हरियाणा में हुई सडक़ दुर्घटना में रतनपुरा के एक  परिवार के दो 
लोगों की मौत,एक जख्मी,शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे 
देख लोगों की आंखों में आ गए आंसू,मृतक आश्रित था पूरा परिवार, दो संतान है। 
रिपोर्ट एक्सक्लूसिव,चारणवासी।(जयलाल वर्मा) ऐलनाबाद (हरियाणा) के गांव पोहड़का मे गुरूवार को हुई एक सडक़ दुर्घटना में नोहर तहसील के गांव रतनपुरा के दो लोगों की मौत व एक बुरी तरह जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुरा निवासी भजन सिंह(38)जाति जटसिख गुरूवार को  पत्नी बलजिंदर कौर (36)व भतीजी लवप्रीत कौर(13)  के साथ ऐलनाबाद शादी में शामिल होने जा रहे थे। मृतक के चाचा श्रवण कुमार निवासी मसीतावाली हेड की पुत्री की शादी गुरूवार को ऐलनाबाद के पैलेस में हो रही थी। जिसमें शामिल होने के लिए मोटरसाईकल  र सवार होकर  पत्नी व भतीजी के साथ जा रहे थे।


मृतक भजन सिंह

 गांव पोहड़का के पास सामने से आ रही निजी बस के साथ मोटरसाईकल की टक्कर हो गई। प्रत्याक्षियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाईकल सवार तीनों लोग दूर-दूर जा गिरे। जिसमें भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल  पत्नी बलजिंदर कौर व भतीजी लवप्रीत कौर को 108 की मदद से सिरसा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पहुंचते ही घायल बलजिंदर कौर ने दम तौड़ दिया। भतीजी लवप्रीत कौर की हालात गंभीर बताई जा रही हैं। जिसका उपचार जारी हैं। दोनों मृतकों को गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 



गांव में  पसरा सन्नाटा:
मृतक बलजिंदर कौर
गांव में जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली तो गांव में सन्नाटा छा गया। लोग मृतक के घर पर इक्कठें हो गए ओर परिवार को संभाल मृतक की मां गुरूदेव कौर का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक भजन सिंह के दो संसान है एक लडक़ा ओर एक लडक़ी। दोनों अविवाहित है। मृतक कृषी कार्य कर परिवार को चलता था। पूरा  परिवार भजन सिंह  पर आश्रित था। इसके संबंध में मृतक के चाचा के लडक़े सुरजीत सिंह के बयान  पर ऐलनाबाद पुलिस ने धारा 279 304 ए 337 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ