Advertisement

Advertisement

कल व 14 को श्रीगंगानगर-बठिण्डा रेलखण्ड पर रेलसेवाएं होंगी प्रभावी।




श्रीगंगानगर। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के भटिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य एलएचएस (सीमित ऊॅचाई के पुल) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।
    उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार ब्लॉक कार्य के कारण 7 एवं 14 अक्टूबर 2018 को इस रेल खण्ड पर संचालित निम्न रेल सेवाऐं प्रभावित रहेंगीः-
7 अक्टूबर को प्रभावित रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 54753, भटिण्डा
-श्रीगंगानगर सवारी गाडी 7 अक्टूबर को रद्द, गाड़ी संख्या 54756, श्रीगंगानगर-भटिण्डा सवारी गाडी 7 अक्टूबर को रद्द, गाड़ी संख्या 54757, अम्बाला-श्रीगंगानगर सवारी गाडी 7 अक्टूबर को भटिण्डा तक संचालित की जायेगी अर्थात् यह रेलसेवा भटिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से संचालित की जायेगी।
14 अक्टूबर को प्रभावित रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 54753, भटिण्डा
-श्रीगंगानगर सवारी गाडी 14 अक्टूबर को रद्द, गाड़ी संख्या 54756, श्रीगंगानगर-भटिण्डा सवारी गाडी 14 अक्टूबर को रद्द, गाड़ी संख्या 54757, अम्बाला-श्रीगंगानगर सवारी गाडी 14 अक्टूबर को भटिण्डा तक संचालित की जायेगी अर्थात् यह रेलसेवा भटिण्डा-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को श्रीगंगानगर से निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से संचालित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement