Advertisement

Advertisement

Rajasthan - एक और युगल ने डूब कर आत्महत्या की,मृतक युवक अविवाहित,युवती दो बच्चों की मां


श्रीगंगानगर। जिले में एक और प्रेमी युगल ने डूब कर आत्महत्या कर ली। जिले में लगातार दूसरे दिन प्रेमी युगल के शव बरामद हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरदारपुरा जीवन के चक 6  एसपीएम की रोही में सुमित पुत्र कृष्ण लाल के खेत में  पानी की डिग्गी में आज सुबह एक युवक और एक युवती के शव करते हुए दिखाई दिए, जब खेत मालिक फसल को संभालने के लिए आया। पुलिस के अनुसार डिग्गी के पास दोनों की चपलेंं पड़ी थींं। समीर द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान आत्माराम (22)पुत्र कालूराम मेघवाल और उषा (25) पत्नी राकेश नायक निवासी उमेवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों आज सुबह ही अपने अपने घर से निकले थे। इसके बाद डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्माराम अविवाहित था और मजदूरी करता था। उषा भी अपने पति व ससुराल वालों के साथ खेतों में मजदूरी करने जाया करती थी।बताया जा रहा है कि इसी दौरान इन दोनों में प्रेम संबंध हो गए। उषा के दो बच्चे हैं।


पुलिस के अनुसार गांव वालों की मदद से लाशों को डिग्गी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए गोलूवाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लालगढ़ जाटान थाना में सुमित द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के प्रेम सम्बंधों का कुछ दिन पहले इनके परिवार वालों को पता चल गया था। दोनों पक्षों ने इनको समझाइश करने के लिए पंचायत भी की। पंचायत में शामिल लोगों ने आत्माराम तथा ऊषा को समाज का वास्ता देते हुए सम्बंध खत्म करने के लिए समझाया। उस वक्त दोनों ने कथित रूप से हामी भर दी। समझा जाता है कि पंचायत की इस समझाइश के बाद दोनों ही छटपटा रहे थे। इस छटपटाहट से निजात पाने के लिए उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। बता दें कि इससे पहले जैतसर थाना क्षेत्र में गांव बीरमाना के नजदीक एक ढाणी में रहने वाले युवक पवन और वहीं की निवासी युवती पुष्पा के शव कल सोमवार को इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनूपगढ़ शाखा नहर से बरामद हुए थे। यह दोनों विगत 21-22 मार्च की रात को अपने अपने घर से गायब हो गए थे। मृतक पवन अविवाहित था  और गांव में परचून की दुकान करता था। पुष्पा अपने पति से मनमुटाव हो जाने के कारण लगभग 6 महीने से  अपने पीहर में रैली थी। उसके दो बच्चे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement