Report Exclusive श्रीगंगानगर:- वृद्धा और युवती झुलसे,एक युवती को करंट लगा


श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर शहर में अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध महिला और एक युवती आग लगने से झुलस गए। एक महिला को करंट लग गया। पुलिस के अनुसार स्थानीय इंदिरा कॉलोनी निवासी नसीम जाहरा (60) पत्नी मुनव्वर राजा को आज दोपहर जली हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि नसीम की हालत अभी बयान देने के लायक नहीं है।


 हालत में सुधार होने पर उसके झुलस जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी। इससे पूर्व रात को पुरानी आबादी के वार्ड नंबर 11 के मियों के मोहल्ले में रुखसारा (26) पत्नी नदीम जल गई।पुलिस के अनुसार रुखसारा अपने पति के लिए स्टोव पर खाना बना रही थी। अचानक आग लगने से उसके पहने कपड़ों में आग लग गई। 


रुखसान के हाथ जल गए हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच निकटवर्ती गांव ख्यालीवाला में रात को करंट लगने से कांता पत्नी विजयपाल घायल हो गई। पुलिस के अनुसार कांता प्लग में तार लगा रही थी। तभी उसे करंट का झटका लग गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ