Advertisement

Advertisement

Report Exclusive रायसिंहनगर:- विवादित भूमि पर फसल कटाई के समय दो गुटों मेें खूनी संघर्ष,गोलियां-हथियार चले


श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में सीमावर्ती चक 85 आरबी में एक विवादित कृषि भूमि पर सरसों की फसल की कटाई के समय आज दोपहर दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान तेज धार वाले हथियार और गोलियां चलने से दोनों पक्षों के छह व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को लोगों ने रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल मेें भर्ती करवाया। 


पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज किये हैं। जानकारी के अनुसार इस वारदात में मल सिंह पुत्र उजागर सिंह व उसका भाई गुरदीप सिंह तथा दूसरे पक्ष के बख्शीश सिंह पुत्र बसंत सिंह, मलकीत सिंह पुत्र मग्गर सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र कालासिंह, सुखचैन ङ्क्षसह पुत्र सुरजीत सिंह, सोहनलाल पुत्र पोखरराम आदि घायल हो गये। इनके काफी चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार मलकीत सिंह पुत्र मग्गर सिंह ने दिये बयान में बताया कि उसके रिश्तेदार लखवीर सिंह निवासी चक 76 आरबी ने चक 85 आरबी में बख्शीश सिंह की आठ बीघा जमीन को एक वर्ष के लिए 90 हजार में काश्त करने के लिए ले रखी है। 


इस जमीन पर सावनी की फसल को उसके रिश्तेदारों ने ले लिया था। अब हाड़ी में सरसों की फसल बीजी हुई है, जिसकी आज सुबह कटाई चल रही थी। तभी बख्शीश सिंह पुत्र उजागर सिंह, राकेश पुत्र इंद्राज और 20-25 अन्य व्यक्ति हथियारों से लैस होकर आ गये। फसल कटाई करने वालों पर हमला कर दिया। इस दौरान इन्होंने गोलियां भी चलाई। लखवर सिंह के पांव में गोली के छर्रे लगे। गुरदीप सिंह के गुरप्रीत सिंह ने कापे से वार किया। दूसरी तरफ मलसिंह पुत्र उजागर सिंह ने लखवीर सिंह, गुरचरण सिंह, गुरजंट सिंह आदि पर खेत में आकर मारपीट करने और उसके परिवार की महिलाओं के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement