Sri GangaNagar - मिर्जेवाला के जोहड़ में मछलियां मृत मिलीं


श्रीगंगानगर। सीमावर्ती मिर्जेवाला गांव स्थित जोहड़ में सोमवार शाम मछलियां मृत पाई गई। ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर वे जोहड़ पर पहुंचे तथा पानी की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में मछलियां दम तोडऩे की स्थिति में थीं। गांव के जोहड़ में मछलियां मरने का सिलसिला अब भी जारी है। जोहड़ में मछलियों का मरना अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 


ग्रामीण मछलियों की मौत के पीछे दूषित पानी को कारण मान रहे हैं। गांव के मोहित भुंवाल ने बताया की शाम को ग्रामीणों को जोहड़ में मछलियां मृत होने की जानकारी मिली। इस पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इस संबंध में पशु पालन विभाग का कोई भी अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि संभवत: आबादी क्षेत्र के घरों से दूषित पानी आने के कारण से मछलियां मरी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ