Advertisement

Advertisement

Sri GangaNagar - बहन की सहेली का देहशोषण का आरोपित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर। पुलिस एक युवक को अपनी बहन की सहेली का करीब 4 वर्ष तक दे शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। श्रीगंगानगर के समीप ग्रामीण क्षेत्र के एक थाना में पीडि़त युवती द्वारा इसी महीने यह मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार युवती ने आरोप लगाया था कि वह 2015 में जब दसवीं में पढ़ती थी, तब उसका अपनी एक सहेली के घर में आना जाना होता था। उसकी सहेली के भाई ने एक दिन घर में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।


 इसके बाद वह डरा धमका कर उसका देह शोषण करने लगा। यह सिलसिला 4 वर्ष तक चलता रहा।पीडि़ता ने देहशोषण के इस षडयंत्र में 2-3 और व्यक्तियों को भी नामजद किया है। इस मामले की जांच डीएसपी स्तर के एक अधिकारी ने की है। पुलिस के अनुसार इसमें सिर्फ युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी मजहबी सिख को ही दोषी पाया गया है। गुरप्रीत सिंह को धारा 376 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 5 व 4 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement