Advertisement

Advertisement

SriGangaNagar - सडक़ हादसों में महिला सहित तीन घायल


श्रीगंगानगर। सोमवार शाम को दो सडक़ दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन जने घायल हो गये। पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार स्थानीय एक निजी अस्पताल में देर शाम रेखा (49) पत्नी अशोक धमीजा निवासी सादुलशहर को घायल हालत में भर्ती करवाया गया। 


पुलिस के अनुसार सिंहपुरा के पास कार-ट्रेक्टर में भिड़ंत हो जाने से रेखा घायल हुई है। इसके अलावा लालगढ़ जाटान में हनुमान मन्दिर के पास मोटरसाइकिल व कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में सुन्दरपुरा निवासी जसकरण सिंह पुत्र बलवीर सिंह और गुरजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गावं 9 एलएल में आज शाम 14 वर्षीय हरप्रीत सिंह ने कथित रूप से किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया। वह भी अस्पताल में उपचाराधीन है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement