Advertisement

Advertisement

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 67 आरबी में मनाया गया राष्ट्रीय बाल दिवस

रायसिहनगर/राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 67 आरबी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया गया।_

_कार्यक्रम प्रभारी व पंजाबी अध्यापक लक्ष्मण भाटी ने बताया कि विद्यालय में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में आज बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरु के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 66 आरबी के वरिष्ठ अध्यापक श्री आनंद कुमार जी व पंजाबी वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती ऊषा बिश्नोई जी भी उपस्थित रहे।उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी व जीवन में माता-पिता के सपने साकार करने के लिए प्रेरित भी किया।_

_इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया विद्यालय की अध्यापिका सुश्री सुरभि अरोङा ने बच्चों की चम्मच दौङ,चिमटी दौङ,बोरी दौङ,बिस्कुट दौङ,कुर्सी दौङ,मेंढक दौङ आदि प्रतियोगिताएं करवाई।विजेताओं को ईनाम वितरण भी किया गया।_

_कार्यक्रम में अध्यापक हरीराम,नैना रानी, नीतू गोयल,बीएड छात्राध्यापिका सरोज, लक्ष्मी,सरिता,ममता आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे व बच्चों का उत्साहवर्धन किया।_

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement