आपदा राहत 98 किसानो के लिए 23.43 लाख जारी


श्रीगंगानगर,। राज्य सरकार के निर्देशानुसार फसल रबी 2018-19 में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने के लिए आपदा प्रबंधन एंव सहायता के तहत अनूपगढ व रावला तहसील के प्रभावित किसानो के लिए राहत राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि अनूपगढ क्षेत्र के 84 किसानो के लिए 22.76 लाख रूपये तथा रावला क्षेत्र के 14 किसानो के लिए 67 हजार रूपये की सहायता राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। 
                                      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ