Advertisement

Advertisement

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 31 पी. एस. में वार्षिकोत्सव एंव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।

रायसिंहनगर।रायसिंहनगर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 31 पी. एस. प्रांगण में वीरवार को राज्य सरकार के आदेशानुसार वार्षिकोत्सव एंव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया जो विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर राजकीय सेवा में चयनित हुये। मौके पर पर लम्बी कत्तार देखकर सरकारी शिक्षा के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश पहुंचा। श्रीमती सोना देवी बावरी पूर्व विधायक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा श्री विनोद डेलू सरपंच, श्री राकेश त्यागी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व श्री विनोद कुमार पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढकर एक प्रस्तुततियां दी ,आया रे शुभ दिन आया स्वागत गान से मेहमानों का स्वागत किया। वहीं स्कूल की बच्चीयों ने बाल विवाह पर नाटक का मंचन कर महिला शक्तिकरण का संदेश दिया। संस्था प्रधान श्रीमती अर्चना शर्मा  ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान  लोगों ने इस अवसर पर दिल खोलकर दान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विधालय के स्टाफ श्री बलतेजसिंह बुट्टर व्या.,मूलचन्द सोलंकी व्या.,राजेश रत्न व्या., हिमानी व्या.,नानक चन्द व्या., विजयपाल बिश्नोई व.अ.,बृजराज सिंह चारण शा.शि., महेन्द्र कुमार शर्मा वरि.सहायक,सिद्धार्थ डेलू कनि. सहायक व महावीर  बिश्नोई  स. क. ने तेहदिल से भरपूर सहयोग किया व मिलकर इस कार्यक्रम को बेहतरीन निर्देशन के साथ संचालन किया।शाला परिवार  द्वारा  विधालय में एक लाख पचास हजार की लागत से जल मंदिर  का निर्माण करवाया गया है और श्री विनोद डेलू नव निर्वाचित सरपंच ने शाला में स्टेज का निर्माण करवाया। मंच संचालन विजयपाल  बिश्नोई व.अ. व बृजराज सिंह चारण शा.शि.ने किया।
इस अवसर पर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम  के अंत मे श्रीमती अर्चना शर्मा  प्रधानाचार्य ने विधालय की इस सत्र मे मिली उपलब्धियाे  और आगामी  कार्य योजना को प्रस्तुत  किया  एवं विद्यालय के भामाशाहो और पूर्व विधार्थियो  को सम्मान चिन्ह  देकर आगुन्तक समस्त अभिभावकों का आभार प्रकट किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement