Advertisement

Advertisement

Sameja kothi -राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एंव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ

समेजा कोठी।(सतवीर सिह मेहरा)राज्य सरकार के आदेशनुसार समेजा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एंव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया।कार्यक्रम में उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया जो विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर राजकीय सेवा में चयनित हुये।आज स्टेज पर लम्बी कत्तार देखकर सरकारी शिक्षा के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश जरूर गया।कांग्रेस महिला प्रकोष्ट से रामदेवी बावरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।बच्चों ने आया रे शुभ दिन आया स्वागत गान से महमानों का स्वागत किया।छात्र सुल्तान सिह ने पूता तु बुढापा रोल ता गाना गाकर मनमोह लिया।वही स्कूल की बच्चीयों ने बाल विवाह पर नाटक का मंचन कर महिला शक्तिकरण का संदेश दिया। संस्था प्रधान बवीता कालवा ने रामदेवी बावरी को समृति चिन्ह भेंट किया।लोगों ने दिल खोलकर दान  दिया। कार्यक्रम में  बिहारीलाल जी,गोविन्द राठौड़, उप प्रधान भवानी सिह धाभाई पंचायत समिति रायसिहनगर,रघुवीर सिह,हेतराम जी पूर्व सरपंच समेजा,विद्यासागर तनेजा,सुरेन्द्र कुमार बाली,धनराज पूनिया,गोपालराम सहारण,अमरचन्द सुथार उप सरपंच समेजा,गोगा देवी आदि गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement