Advertisement

Advertisement

सादुलशहर की धान मंडी में शुक्रवार से चना, जौं और सरसों भी बिकेंगे उपखण्ड कार्यालय की बैठक में हुआ निर्णय

सादुलशहर की धान मंडी में शुक्रवार से चना, जौं और सरसों भी बिकेंगे
उपखण्ड कार्यालय की बैठक में हुआ निर्णय
श्रीगंगानगर। सादुलशहर उपखण्ड कार्यालय में हुई बैठक में सादुलशहर की धान मंडी में शुक्रवार से चना, जों और सरसो की खरीद भी शुरू करने का निर्णय लिया गया। सुखविंदर सिंह लालगढ़िया ने बताया की अब एक व्यापारी अपनी बारी के हिसाब से अधिकतम 200 क्विंटल या चार ट्राली चना, जों या सरसों की बोली करवा सकता है। एक दिन पहले ही सादुलशहर धान मंडी के व्यापारियों ने विधायक श्री जगदीश जांगिड़ से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया था और विधायक श्री जांगिड़ ने कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया था।
  बैठक में उपखंड प्रभारी श्री करतार सिंह पूनिया, एसडीएम हवाई सिंह यादव, तहसीलदार हरीश कुमार टाक, विकास अधिकारी शकुंतला चैधरी, मंडी समिति सचिव रामप्रताप कलवासिया, व्यापार मंडल प्रशासक सुखविंदर सिंह लालगढ़िया, महावीर प्रसाद झीझा एवं गिरधारी लाल सरदार शहरिया आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement