Advertisement

Advertisement

गांधी जयंती के मौके पर विधायक गौड़ ने आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता को किया नमन

 


महात्मा गांधीजी का सादगीपूर्ण और दूरदर्शी व्यक्तित्व पूरे देश की प्रेरणा

: विधायक श्री राजकुमार गौड़

श्रीगंगानगरए । महात्मा गांधी का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, शांति एवं निस्वार्थ भाव से अथक परिश्रम तथा संघर्ष की प्रेरणा देता है, इसलिए हमें सदैव महात्मा गांधी को आदर्श मानते उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। यह बात गांधी चैक पर गांधी जयंती के मौके पर श्रीगंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि सर्वोच्च पद पर पहुंचने के बाद भी हमें आचरण की सुचिता को बनाए रखते हुए सादा जीवन उच्च विचार की उक्ति को चरितार्थ करना चाहिए। इन महापुरूष के संघर्षपूर्ण जीवन से ही यह संभव हो पाया है कि आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के साथ.साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन करें तभी हम सही मायनों में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा पायेंगे।
 गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीगंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श हमारे भारत को समृद्ध और दयालु बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे, क्योंकि वे अहिंसा के पुजारी थे ओर आज के दिन को अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम प्रिय बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से बहुत कुछ सीखना है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और दयालु भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मास्क हैं तो सुरक्षा हैं, इसका इस्तेमाल जरूरी: गौड़
 गांधी जयंती पर राज्य सरकार की ओर से चलाये गये नो मास्क नो एंट्री जागरूकता अभियान के तहत आज कार्यक्रम में आमजन को मास्क वितरित किये गये। इस दौरान विधायक श्री राजकुमार गौड़ ने इसकी अभियान की शुरूआत की, उन्होंने राहगीरों को मास्क वितरित किये ओर सदैव मास्क पहनने के लिये प्रेरित किया। विधायक श्री गौड़ ने कहा कि मास्क हमारी सुरक्षा हैं, इसलिये इसका प्रयोग बेहतर जीवन के लिये बहुत जरूरी है। बिना मास्क अगर आपके आसपास भी कोई व्यक्ति मिले तो उसे जरूर टोके, जिससे वह मास्क पहनकर अपना व दूसरों का जीवन बचा सकें। क्योंकि मास्क बहुत जरूरी है। वहीं गांधी जयंती के अवसर पर विशेष योग्यजनों को ट्राई साइकिलए व्हीलचेयरए श्रवण यंत्रा भी दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement