Advertisement

Advertisement

बीकानेर रेल मंडल में दौड़ी पहली विद्युत रेलगाड़ी

 बीकानेर रेल मंडल में दौड़ी पहली विधुत रेलगाड़ी



रेवाड़ी-चूरू खण्ड पर इलेक्ट्रिक ट्रैन संचालन का रास्ता साफ हुआ
श्रीगंगानगर, । उत्तर पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को बीकानेर रेल मंडल के 200 किमी लंबे रेवाड़ी-चुरू खंड में विधुत चलित कंटेनर ट्रैन दौड़ाकर एक और उपलब्धि हासिल की। मार्च माह में रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिम परिमंडल) द्वारा सादुलपुर-चुरू खंड में विधुतिकरण के कार्यों का गहन निरीक्षण कर इस खंड में विधुत गाड़ियों के संचालन की अनुमति प्रदान की थी। संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्देशित कार्य सुधारों की अनुपालना सुनिश्चित करने के पश्चात बीकानेर मंडल द्वारा इस खंड में प्रथम विधुत मालगाड़ी का संचालन किया गया। यह गाड़ी दोपहर 1.00 बजे रेवाड़ी स्टेशन से रवाना हुई और शाम 4.00 बजे चुरू स्टेशन पर पहुंची। इस गाड़ी को मंडल के टीआरडी विभाग के अधिकारी व सुपरवाइजर द्वारा एस्काॅर्ट किया गया। इस गाड़ी के संचालन के साथ ही रेवाड़ी-चुरू खंड में विधुत गाड़ियों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। मंडल के चुरू-बीकानेर खंड में भी विधुतिकरण का कार्य जोर-शोर से प्रगति पर है और वर्ष 2022 में बीकानेर वासियों को बीकानेर-चुरू-दिल्ली खंड में विधुत गाड़ियों की सौगात मिल सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement