श्रीगंगानगर-कोचुवेली-श्रीगंगानगर व हिसार-कोयम्बटूर-हिसार की समय-सारणी में समय में परिवर्तन

 श्रीगंगानगर-कोचुवेली-श्रीगंगानगर व हिसार-कोयम्बटूर-हिसार की समय-सारणी में समय में परिवर्तन

श्रीगंगानगर, । रेलवे द्वारा हिसार-कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक एवं श्रीगंगानगर-कोचुवेली-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं में 01 नवम्बर 2021 से समय में परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उपरोक्त रेलसेवाओं की समय-सारणी में परिवर्तन किया जा रहा है।
02475/02476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल’
गाडी संख्या 02475, हिसार-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01 नवम्बर 2021 से प्रत्येक बुधवार को हिसार से 12.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 14.40 बजे कोयम्बटूर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02476, कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01नवम्बर 2021 से प्रत्येक शनिवार को कोयम्बटूर से 14.55 बजे रवाना होकर सोमवार को 16.00 बजे हिसार पहुॅचेगी।
 06312/06311, कोच्चुवेली-श्रीगंगानगर-कोच्चुवेली साप्ताहिक स्पेशल’
गाडी संख्या 06312, कोच्चुवेली-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01 नवम्बर 2021 से प्रत्येक शनिवार को कोच्चुवेली से 15.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को 02.15 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06311 श्रीगंगानगर-कोच्चुवेली साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01 नवम्बर 2021 से प्रत्येक मंगलवार को श्रीगंगानगर से 12.30 बजे रवाना होकर गुरूवार को 19.50 बजे कोच्चुवेली पहुॅचेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ