Advertisement

Advertisement

दस मेडिकल स्टोर के लाईसेन्स निलम्बित


             छाया चित्र

श्रीगंगानगर।(सतवीर सिंह मेहरा) जिला कलक्टर  सौरभ स्वामी के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्ति के लिये चलाये जा रहे मंशा अभियान के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच व निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की कमियां व अनियमितता पाये जाने पर 10 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये है।

सहायक निदेशक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि संजय मेडिकल स्टोर श्रीगंगानगर का 27 फरवरी से 27 अपै्रल 2023 तक अनुज्ञापत्र निलम्बन किया गया है। इसी प्रकार श्री बालाजी स्टोर रायसिंहनगर का 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक, सारस्वत मेडिकल स्टोर सूरतगढ़ का 27 फरवरी से 13 मार्च 2023 तक, सिंगल मेडिकल स्टोर श्रीगंगानगर का 27 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक, महाकाल मेडिकोज श्रीगंगानगर का 27 फरवरी से 08 मार्च 2023 तक, श्री राम मेडिकल स्टोर, रायसिंहनगर का 27 फरवरी से 08 मार्च 2023 तक, श्री राम बालाजी मेडिकल स्टोर, रायसिंहनगर का 27 फरवरी से 08 मार्च 2023 तक, शिवम मेडिकल स्टोर, श्योपुरा कस्सी, सूरतगढ़ का 27 फरवरी से 03 मार्च 2023 तक, संधू मेडिकल स्टोर, 6 एपीडी श्रीविजयनगर का 27 फरवरी से 01 मार्च 2023 तक और श्री कृष्णा डिस्ट्रीब्यूटर्स, अनूपगढ़ का 27 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक के लिये अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गये हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement