Advertisement

Advertisement

Hindi News - legal Activity - विधिक जागरूकता शिविर लगाया


हनुमानगढ़। जिला  विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जंक्शन के वार्ड नं. 11 स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में विधिक जागरूकता शिविर लगाया। शनिवार में पैनल अधिवक्ता अलंकार सिंह, पेरा लीगल वालिंटियर करणपाल सिंह, अधिवक्ता नरेन्द्र शर्मा ने आदिवासियों के अधिकारों का सरंक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं के बारे में उपस्थित वार्डवासियों को जानकारी दी। उन्होंने राष्टीय सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही कानून सम्बन्धी सहायता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अवसर पर मौजूद उपसभापति नगीना बाई व् पार्षद कुलदीप भोभिया ने वार्डवासियों को अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही सहायता का लाभ ऊठाकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया और स्वछ भारत अभियान में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम में शमीम बानो, लाजवंती देवी, शरबती देवी आदि महिलाएं मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement