Advertisement

Advertisement

रामनवमी पर विहिप ने निकाली भव्य शोभायात्रा


मनजीत सिंह(श्री गंगानगर):- भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे श्री करणपुर उपखण्ड में आज रामनवमी के उत्सव के उपलक्ष में विश्व हिन्दू परिषद् ने भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा वार्ड न.14 स्थित श्री रघुनाथ मन्दिर(ईशर दास गुरुद्वारा) से शुरू कर वार्ड 13,12,11,10,9,7,5,6,3,18,19,17,15 सहित कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुये श्री चतुरस्वरूप धाम(दुर्गा मन्दिर)पहुंचकर विसर्जित की गई।वार्ड 5 भगवान वाल्मीकि मन्दिर में वाल्मीकि समाज,व अनुराग कला निकेतन रंगमंच में स्थित राम मन्दिर कार्यकारिणी ने शोभायात्रा का स्वागत किया।  जिसमे विश्व हिन्दू परिषद् अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई,विहिप महामन्त्री राजीव वाट्स,गौ रक्षा प्रमुख राजेन्द्र पारीक, अंतर्राष्ट्रीय योग समिति संयोजक शरद अग्रवाल, बजरंग दल संयोजक विक्रम सिंहमार, आर एस एस प्रखण्ड सहप्रमुख शशांक गुप्ता, ए बी वी पी के एड. सुरेश अग्रवाल, भारत विकास परिषद् प्रान्तीय प्रवक्ता राजेन्द्र सारस्वत, भारत विकास परिषद् सचिव सन्दीप गोयल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजन तनेजा सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने शोभायात्रा में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Advertisement

Advertisement